Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


Signs of good parents: माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को डांटते हैं. कभी उन्हें कुछ सिखाने के लिए, तो कभी उनके भले के लिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छा व्यवहार सिर्फ बच्चों के लिए ही जरूरी नहीं होता? माता-पिता को भी अपने बच्चों की भावनाओं और जरूरतों को समझना चाहिए. आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी निशानियां हैं, जो बताती हैं कि माता-पिता को अपने व्यवहार पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

बच्चों से दोस्ती जैसा रिश्ता रखें

मां बाप को बच्चों से सवाल करने चाहिए लेकिन बच्चे बिना डर के जवाब दें, तो समझ जाएं आप अच्छे मां बाप हैं. आपका और बच्चों का रिश्ता दोस्ती का होना चाहिए. ऐसे में बच्चा अपने मन की हर बात बेझिझक बताता है.

मां बाप को अपने बच्चों को अक्सर फ्री छोड़ देना चाहिए. उनसे ज्यादा सवाल जवाब नहीं करने चाहिए. इससे बच्चा उसके जीवन में होने वाली परेशानियां पहले अपने मां बाप को बताता है बिना किसी डर के.

यह भी पढ़ें: बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं

मुश्किल समय में बच्चों का साथ दें

कैसी भी परिस्थिति हो, अपने बच्चे पर कभी भी किसी प्रकार का कोई भी दबाव न डालें. बल्कि उनके मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहिए. इससे बच्चों को सहारा मिलता है. साथ ही आपके और उनके बीच का रिश्ता गहरा होता है.

जब बच्चा बिना डर के आपको अपनी गलती बताए तो उसे डांटें न. उसे प्यार से समझाएं. उसके साथ खड़े रहें. यह हर एक मां बाप के लिए बहुत जरूरी होता है.
ये यह दर्शाता है कि आप उनकी गलतियों पर उन्हें मारेंगे या डांटेंगे नहीं, बल्कि उन्हें प्यार से समझाएंगे.

गलती पर माफी मांगना भी है जरूरी

गलती होने पर माफी मांगना जरूरी होता है. अगर आपकी गलती है तो माफी मांग लें और अगर बच्चों की गलती है तो उन्हें माफ कर दें. ऐसा करने से बच्चों के मन में भी किसी प्रकार की कोई शंका नहीं होगी. बल्कि उन्हें लगेगा कि यह रिश्ता एक तरफ से ही नहीं है, आप भी उनके साथ खड़े हैं.

खुद को ऐसा बनाएं कि अगर आप किसी डिसीजन को लेकर मना करें तो बच्चा आकर आपके गले लगे. न कि आपके फैसले से वह परेशान हो जाए. इससे दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग अच्छी बनेगी. इसकी मदद से बच्चा भी समझेगा कि उसके लिए क्या सही है या क्या गलत.

असफलता में बनें बच्चों का सहारा

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब बच्चा किसी परीक्षा में फेल हो जाता है तब उसे बहुत दुख होता है. ऐसे में आपको उसका सहारा बनना है. उसे डांटना या धमकाना नहीं है. बच्चे के लिए उसका सहारा बनना बहुत जरूरी होता है. ऐसा करने से बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Elderly Care Tips: क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें



Source link