[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार (8 अक्टूबर) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा कांग्रेस का झंडा लेकर चलते हुए दिखाई दे रही हैं. गजना लांबा उनके साथ चल रही थीं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लांबा ने पराग शर्मा से आगे निकलने की कोशिश की तो पराग ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. इसके बाद लांबा ने भी पराग को थप्पड़ मारा. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. कौशिक ने कहा कि दोनों महिला नेताओं के बीच हुआ विवाद जल्द ही समझौते के जरिए सुलझा लिया जाएगा.

दोनों नेताओं ने पुलिस में की शिकायत

SHO विष्णु मित्तार ने जानकारी दी, “दो महिला नेताओं, गजना लांबा और पराग शर्मा की तरफ से अलग-अलग शिकायतें मिली हैं. एक रैली के दौरान फोटो हटाने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई. दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं और अपने-अपने पदों से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया है, जिनकी वजह से यह विवाद शुरू हुआ. दोनों कांग्रेस की एक रैली में शामिल हुई थीं.”

वोट चोरी के खिलाफ इंडिया अलायंस का प्रदर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को हरियाणा में कई स्थानों पर प्रदर्शन किया. कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने दिल्ली में अपने राष्ट्रीय नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ‘काला दिवस’ भी मनाया. पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद जब निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के स्टेडियम में 4 दिन खड़ा रहा CM का हेलीकॉप्टर, खिलाड़ी परेशान



Source link