[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और शरीर के टिश्यू के निर्माण व मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है. साथ ही कई हार्मोन और एंजाइम के निर्माण में भी प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है. लेकिन हर व्यक्ति की जरूरत एक जैसी नहीं होती.

उम्र, शरीर के वजन, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार प्रोटीन की आवश्यकता अलग-अलग होती है. शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर कमजोरी, थकान और मांसपेशियों का घटना जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. पर्याप्त प्रोटीन न मिलने पर शरीर मांसपेशियों को तोड़ने लगता है, जिससे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में जानिए उम्र क हिसाब से एक दिन में प्रोटिन की सही मात्रा.

बच्चों के लिए कितना प्रोटीन जरूरी?

बचपन में शरीर तेजी से बढ़ता और विकसित होता है, इसलिए इस उम्र में पर्याप्त प्रोटीन बेहद जरूरी है. सामान्य तौर पर 1 से 3 साल के बच्चों को करीब 13 ग्राम, जबकि 4 से 8 साल के बच्चों को लगभग 19 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन की जरूरत होती है. हालांकि, बच्चों की डाइट तय करते समय केवल प्रोटीन की मात्रा पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है. उनके भोजन में दाल, दूध, दही, पनीर, अंडा, सोया, नट्स और अन्य पौष्टिक चीजों का बैलेंस होना भी जरूरी है.

किशोरो को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत

किशोरावस्था में शरीर में तेजी से बदलाव होते हैं और मांसपेशियों व हड्डियों का विकास जारी रहता है. इस दौरान लड़कों और लड़कियों की प्रोटीन जरूरत अलग होती है. रिपोर्ट्स के अवुसार सामान्य रूप से 14 से 18 साल के किशोर लड़कों को करीब 52 ग्राम और लड़कियों को लगभग 46 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन की जरूरत मानी जाती है. जो किशोर खेल या नियमित एक्सरसाइज करते हैं, उनकी जरूरत इससे अधिक हो सकती है. ऐसे में डाइट में पर्याप्त प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ फैट, विटामिन और मिनरल्स को शामिल करना भी भी जरूरी है.

आम व्यक्ति के लिए कितना प्रोटीन?

एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए सामान्य प्रोटीन जरूरत अक्सर शरीर के वजन के आधार पर भी समझी जाती है. कई रिपोर्ट्स में स्वस्थ व्यक्ति के लिए करीब 0.8 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर के वजन की मात्रा बताई जाती है. जैसे कि 60 किलो वजन वाले व्यक्ति के लिए यह लगभग 48 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन बैठता है. हालांकि नियमित रूप से जिम करने वाले एथलीट, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों की जरूरत अलग हो सकती है.

बढ़ती उम्र में प्रोटीन क्यों जरूरी?

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत कम होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए बुजुर्गों के लिए पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी है. से में प्रोटीन की मात्रा उनकी व्यक्तिगत जरूरत स्वास्थ्य, वजन और शारीरिक एक्टिविटी के अनुसार तय की जानी चाहिए. डाइट में दाल, चना, राजमा, सोया, दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, चिकन और नट्स जैसे विकल्प शामिल करना सही होता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link