[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगपुर दौरे ने गुरुग्राम के खिलाड़ियों को परेशान कर दिया. गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चार दिनों तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खड़ा रहा, जिसके कारण एथलीट्स के खिलाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी हुई. खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाए और उन्हें परेशान होना पड़ा.

हालांकि जीएमडीए के अधिकारियों की मानें तो खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए दूसरा ग्राउंड उपलब्ध कराया गया था और उनकी प्रैक्टिस नहीं रुकने दी गई. खिलाड़ियों की मानें तो प्रत्येक माह में एक से दो दिन ऐसा होता है कि यहां किसी न किसी वीआईपी मूवमेंट के कारण हेलीपैड बनाया जाता है, जिसके कारण खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया जाता. ऐसे में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित होती है.

खिलाड़ियों ने क्या बताया?

वहीं खिलाड़ियों ने बताया कि यहां केवल एथलीट्स ही नहीं बल्कि बास्केट बॉल, फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों के सैकड़ों खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है. वर्तमान में यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर लैंड कराया गया था. 

खिलाड़ियों ने आगे बताया कि चार दिन से यहां हेलीकॉप्टर खड़ा होने के कारण छात्रों को प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में नहीं आने दिया जा रहा, जिसके कारण खिलाड़ियों ने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण उन्होंने इसका एक फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया. हालांकि बुधवार को गुरुग्राम में हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का यह हेलीकॉप्टर यहां से उड़ान भर गया और ग्राउंड खाली हो गया. 

‘स्टेडियम को आए दिन बना दिया जाता है हेलीपैड’

खिलाड़ियों का कहना है कि आए दिन ताऊ देवीलाल स्टेडियम को वीआईपी मूवमेंट के दौरान हेलीपैड बना दिया जाता है, जिसके कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती है. एक तरफ जहां हरियाणा के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहराकर मेडल ला रहे हैं. वहीं, स्टेडियम को हेलीपैड बनाना और हेलीकॉप्टर को कई दिनों तक खड़ा किए जाने के कारण खिलाड़ियों की परफॉरेमेंस प्रभावित हो रही है. 

इस मामले को लेकर जीएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर को यहां खड़ा करने के दौरान खिलाड़ियों को दूसरे स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए ग्राउंड उपलब्ध कराया गया था. खिलाड़ियों की प्रैक्टिस को प्रभावित नहीं होने दिया गया है.

जीएमडीए के अधिकारियों ने बातचीत से किया इनकार

बता दें कि इस बारे में जब हमने गुरुग्राम के जिला उपायुक्त और जीएमडीए के अधिकारियों से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि इस बारे में हमने खिलाड़ियों से भी कैमरे के सामने बात करने की कोशिश की, लेकिन खिलाड़ियों ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया.

ऐसे में उन्हें डर है कि कमरे पर उनकी तस्वीर सामने आई तो हो सकता है स्टेडियम में उनका उसके बाद प्रैक्टिस करने ही ना दिया जाए. इस कारण उन्होंने कैमरे के सामने तो कुछ भी नहीं कहा लेकिन ऑफ कैमरा सब कुछ कह दिया.

चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, ‘जब हम विपक्ष में थे तो…’



Source link