[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


सोनीपत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और यह कदम दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद उठाया गया है. कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वही पुलिस द्वारा किसान नेताओं को भी डिटेन किया गया है. बताया जा रहा है कि किसान नेता भी जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले थे, लेकिन उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा रोक लिया गया है. दरअसल जंतर-मंतर पर CJP पार्टी द्वारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन होने वाला था.

सोनीपत स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया डिटेन

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जहां वे पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा एहतियात के तौर पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है.

इंडिया अलायंस के प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं की झड़प! एक दूसरे को मारे थप्पड़

कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनात

कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां वाटर कैनन, टियर गैस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं. पुलिस द्वारा दिल्ली जाने वाली सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है और केवल पूरी जांच के बाद ही गाड़ियों को कुंडली-सिंधु बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री दी जा रही है. वही कुछ किसान नेताओं को भी डिटेन किया गया है. किसान नेताओं ने कहा कि वह दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोक लिया गया है. 

राहुल के तंज पर अशोक खेमका ने कहा- राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर देश हित



Source link