[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


नूंह के थाना रोजका मेव क्षेत्र के भिरावटी के पास बीते गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी के अंतिम संस्कार को लेकर गांव खरखड़ी में हंगामा हो गया है. परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है और पुलिस के साथ बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि एक दिन पहले पोस्टमार्टम से पहले मेडिकल कॉलेज में भी धरना-प्रदर्शन हुआ था और पुलिस-प्रशासन के बीच गतिरोध बना था. अब शव लेने के बाद परिजनों का कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है और इसमें पुलिस के साथ बाहरी लोगों की भी भूमिका रही है. 

पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों पर कार्रवाई की मांग

मृतक के भाई अज्जि और अन्य परिजनों ने ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों पर कार्रवाई की जाए, नहीं तो वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और तावडू-सोहना रोड जाम करेंगे. चेतावनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तावडू-सोहना रोड पर भी पुलिस पहुंच गई है. 

प्रशासन परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है. सूचना पर तावडू उपमंडल अधिकारी जितेंद्र गर्ग को भी मौके पर बुलाया गया है और कुछ ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे हैं. फिलहाल गांव में गतिरोध बना हुआ है.

45 मामलों में वांछित था गौ-तस्कर

पुलिस के मुताबिक मृतक शाहिद 45 मामलों में वांछित आरोपी था. गुरुवार को गुरुग्राम बॉर्डर पर उसे एनकाउंटर में ढेर किया गया. पुलिस ने थार गाड़ी में जा रहे तीन लोगों का लगभग 12 किलोमीटर तक पीछा किया गया. इस दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

पुलिस के मुताबिक दो आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे. फिलहाल उनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. एनकाउंटर में शाहिद के पेट में गोली लगी थी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

IIT बाबा अभय सिंह की सच में हुई मौत? हिसार पुलिस ने खोला राज



Source link