[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा नफरत की राजनीति को नकारा है. उन्होंने राज्य में सकारात्मक, रचनात्मक और विकास-केंद्रित राजनीति को आगे बढ़ाने की बात कही. कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था.

मीडिया से बातचीत में परगट सिंह ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा नफरत की राजनीति को हराया है और आगे भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने पंजाब के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के लोग शांतिप्रिय हैं और सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने आने वाले समय में एजेंडा आधारित राजनीति पर ध्यान देने की बात कही.

यह भी पढ़ें- परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति

भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया

परगट सिंह ने पंजाब में संपत्तियों के कथित अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से राज्य के खजाने पर असर पड़ रहा है. उन्होंने लोगों से पंजाब से जुड़े मुद्दों पर आगे आने और अपनी आवाज उठाने की अपील की.

कांग्रेस नेतृत्व का जताया आभार

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और सोनिया गांधी का धन्यवाद किया. परगट सिंह ने कहा कि पार्टी का फोकस जनता से जुड़े मुद्दों और रचनात्मक शासन पर रहेगा.

हॉकी से राजनीति तक का सफर

परगट सिंह लंबे समय तक भारतीय हॉकी से जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. वह 2012 से जालंधर कैंट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने राजनीति में आने से पहले पंजाब पुलिस में भी सेवा की थी. कांग्रेस ने उन्हें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

यह भी पढ़ें- ‘चन्नी जीत गए, पायलट ने अपनी मर्जी चलाई’, इस्तीफे के बाद बोले राजा वडिंग



Source link