[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत दिल्ली की दूसरी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अकाली दल और पंजाब के लोगों के बीच रिश्ते को लेकर कहा कि उनकी पार्टी का जुड़ाव पंजाब से है और वह प्रदेश से बाहर जाकर राजनीति करने के बारे में नहीं सोचती.

‘हमारा जीना-मरना आपके साथ ही है’

सुखबीर बादल ने कहा, “मैं वही कहने वाला हूं, अपने-अपने ही होते हैं. हमारा जीना-मरना आपके साथ ही है, आपके परिवार का हिस्सा हैं. कुछ भी हो जाए हमारा निशाना एक ही है. हम पंजाब से बाहर जाते ही नहीं हैं और न ही ऐसा सोचते हैं.”

प्रेग्नेंट थीं जिंदा जलाई गईं मंजित कौर, इन्फ्लुएंसर की मौत मामले में बड़ा खुलासा

दिल्ली की पार्टियों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “आज अगर झाड़ू वाले, कांग्रेसी और दिल्ली की दूसरी पार्टियां पंजाब में नहीं जीतेंगी, तो अपना बोरी-बिस्तर उठाकर राजस्थान चले जाएंगे, हरियाणा चले जाएंगे या दूसरे राज्यों में चले जाएंगे. उन्हें कोई चिंता नहीं है. हमने और आपने 10 साल तक हमें पीछे रखा. हमने बहुत बड़ा नुकसान कर दिया.

सुखबीर बादल ने अकाली दल और उसकी राजनीतिक ताकत को पंजाब के हितों से जोड़ते हुए कहा, “खालसा जी, जब शिरोमणि अकाली दल और आपकी पार्टी मजबूत थी, आपकी फौज मजबूत थी, तब किसी भी सेंटर की पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि आपकी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को तोड़ सके. उस समय किसी की हिम्मत नहीं हुई थी कि तख्त हजूर साहिब पर कब्जा कर सके या तख्त पटना साहिब पर कब्जा कर सके.”

पंजाब में AAP नेता पर गोलीबारी, फायरिंग में करीबी की हुई मौत

‘सरकारों ने मैनेजमेंट अपने हाथ में ले ली’

उन्होंने आगे तख्त पटना साहिब और हजूर साहिब खालसा पंथ को लेकर कहा, “आज तख्त पटना साहिब और हजूर साहिब खालसा पंथ के नियंत्रण में नहीं हैं. सारी मैनेजमेंट सरकारों ने अपने हाथ में ले ली है, क्योंकि आपने अकाली दल को कमजोर कर दिया.”





Source link