[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर हैं. मोहाली के एसएसपी को ED की ओर से चिट्ठी लिखे जाने की जानकारी सामने आई है. इसमें बठिंडा और अमृतसर में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हाल ही में खरीदी गई जमीन के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. आरोप है कि जमीन की खरीद में भ्रष्टाचार हुआ है. इस मामले में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

इस मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और अमरजीत मेहता को भी निशाने पर लिया.

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला

बिट्टू ने लिखा, “भगवंत मान और उसकी जुंडली ने भगत सिंह की पगड़ी को भ्रष्टाचार का दाग लगा दिया! ED ने मोहाली SSP को FIR के हुक्म दिए, अब ये पगड़ी बांधने का हक खो चुके हैं, सब पकड़े जाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “राजवीर घुम्मन पर पर्चा हुआ, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में करोड़ों लुटाए, माइनिंग में भी नाम! अमरजीत मेहता दूसरा घुम्मन बना, किसानों की सस्ती जमीन लेकर PCA को करोड़ों में बेची, कैसे बचाएगा भगवंत मान? सब पकड़े जाएंगे.”

क्रिकेट एसोसिएशन और स्टेडियम को लेकर भी लगाए आरोप

रवनीत बिट्टू ने क्रिकेट एसोसिएशन में कथित तौर पर कैश फॉर ट्रांसफर और स्टेडियम के नाम पर 100 करोड़ रुपये की लूट के आरोप भी लगाए. उन्होंने लिखा, “क्रिकेट एसोसिएशन में कैश फॉर ट्रांसफर, स्टेडियम के नाम पर 100 करोड़ की लूट हुई. किसानों की कौड़ियों के भाव जमीन लेकर करोड़ों में बेची, ये है खेल नीति? सब पकड़े जाएंगे.”

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया

उन्होंने आगे लिखा, “ED का खुलासा: किसानों से धोखा, पैसा ट्रांसफर, नकद निकलवाई! अमरजीत मेहता दूसरा घुम्मन निकला, सेंटर एजेंसियों की चक्की धीरे चलती है पर बहुत बारीक पीसती है, घुम्मन-अमरजीत-भगवंत सब इकट्ठे पीसे जाएंगे! ऊपर से पगड़ियां भगत सिंह की, अंदर से पक्के बेईमान! पंजाब को ईमानदारी के नाम पर गुमराह किया, अब पगड़ी उतारने का वक्त आ गया है.”



Source link