पंजाब वधिानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इस बारे में जब पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से सवाल किया गया तो उनके बयान से सियासी हलचल और तेज हो गई. सचिन पायलट ने कहा, “राजनीति में कुछ भी संभव है.”
राजस्थान के डिप्टी सीएम रहे और मौजूदा समय में पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर कहा, “एनीथिंग इज़ पॉसिबल इन पॉलिटिक्स.” इतना ही नहीं, पायलट ने कैप्टन की तारीफ करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने राज्य की अच्छे से सेवा की थी.
दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी एक वीडियो में कैप्टन अमरिंदर सिंह को ‘अंकल अमरिंदर’ कहते दिखे थे. लाइव के दौरान राहुल से सवाल किया गया था कि उनका सबसे पसंदीदा बीजेपी नेता कौन है. जनाब में उन्होंने अमरिंदर सिंह का नाम लिया था और प्यार से ‘हेलो अंकल अमरिंदर’ भी कहा था. राहुल गांधी ने कैप्टन को ‘कूल’ बताया था और यह भी कहा था कि उनके पास सैन्य इतिहास की बहुत जानकारी मिलती है. राहुल गांधी के इस सकारात्मक अभिवादन से गांधी और कैप्टन के अच्छे रिश्तों के संकेत मिले थे. इसके बाद से ही जनता के मन में सवाल आ गया कि क्या अमरिंदर राहुल गांधी के पास वापस आ सकते हैं?
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
सचिन पायलट ने की अमरिंदर सिंह की तारीफ
न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में सचिन पायलट ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह ने पंजाब की ‘बहुत अच्छे’ ढंग से सेवा की है और वे ‘बहुत ऊंचे कद के नेता’ हैं.
STORY | ‘Anything is possible in politics’: Sachin Pilot on Captain Amarinder’s Congress return speculation “Anything is possible in politics,” says Congress’ Punjab in-charge Sachin Pilot over the speculation that former chief minister Captain Amarinder Singh may return to the Congress fold. In an exclusive interview with PTI Videos, Pilot hailed Singh, who is popularly referred to as Captain, saying he served Punjab “well” and is a “man of a very tall stature”. VIDEO: #SachinPilot #PTIExclusive #PunjabNews (The exclusive interview, conducted by PTI CEO and Editor-in-Chief Vijay Joshi, is available on https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
BJP के खिलाफ कैप्टन की टिप्पणी
सचिन पायलट से सवाल किया गया था कि कैप्टन अमरिंदर आजकल बीजेपी के खिलाफ कुछ बयान दे रहे हैं. क्या उनकी ‘घर वापसी’ के कोई चांस हैं? इसपर पायलट ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने बहुत साल से कैप्टन को जानते हैं और साथ में काम भी कर चुके हैं. इस मुद्दे पर मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि पॉलिटिक्स में कुछ भी हो सकता है.
सचिन पायलट ने कहा कि एक इंसान के तौर पर देखें तो वह बिल्कुल मेरी तरह हैं. वह सशस्त्र बलों का हिस्सा हैं और पंजाब की बहुत अच्छे सेवा की है. बीजेपी और कैप्टन के बीच क्या संबंध हैं, मैं नहीं जानता लेकिन मैंने भी वे टिप्पणियां देखी हैं. हालांकि, मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से इस बारे में बात नहीं की है कि किसी पार्टी में शामिल होने या उसे छोड़ने को लेकर उनका आगे का प्लान क्या है?
Punjab Bandh Today: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, मानसा में भारी पुलिसबल तैनात