[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी विकल्प खुले हैं. पार्टी कोई भी फैसला पंजाब और यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर करेगी.

सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद उसी पार्टी के साथ गठबंधन पर विचार करेगा, जिसके विचार उससे मेल खाते हों. साथ ही, उस पार्टी का एजेंडा भी पंजाब के हितों के अनुरूप होना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि गठबंधन के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हैं.

हालांकि, सुखबीर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया. उन्होंने कांग्रेस पर सिखों के खिलाफ हुए दंगों में शामिल होने का आरोप लगाया. वहीं, आम आदमी पार्टी इस समय पंजाब की सत्ता में है.

पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

बीजेपी के साथ गठबंधन की चर्चा फिर तेज

सुखबीर बादल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाएं चल रही हैं. संसद के मानसून सत्र के दौरान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इन अटकलों को और हवा मिली थी.

हालांकि, बीजेपी के कई नेता पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं. ऐसे में दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

बसपा भी एक विकल्प

मौजूदा राजनीतिक स्थिति में बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को शिअद के संभावित गठबंधन विकल्पों में गिना जा रहा है. हालांकि, बसपा पहले ही विधानसभा चुनाव में शिअद के साथ गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है. ऐसे में आगे की स्थिति दोनों दलों के फैसलों पर निर्भर करेगी.

पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप

फिलहाल सुखबीर बादल ने किसी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान नहीं किया है. उन्होंने इतना जरूर स्पष्ट किया है कि शिअद गठबंधन का फैसला पंजाब के हितों और आपसी विचारों में समानता के आधार पर करेगा.



Source link