पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि उन्हें चमकौर साहिब का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके लिए वो आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हैं. दरअसल, चमकौर साहिब को पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का सियासी गढ़ माना जाता है. आप के इस फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है.
मैंने 26 तारीख को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था- गढ़ी
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा, “पिछले 72 घंटों में कई घटनाक्रम हुए हैं, जिनमें सबसे अहम पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग से जुड़ा है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान लंबे समय से इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि मेरे जैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को पंजाब की राजनीति में आगे लाया जाना चाहिए. इसी सिलसिले में, मैंने 26 तारीख को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.”
Chandigarh: Former Punjab State Commission for Scheduled Castes Chairperson Jasvir Singh Garhi says, “There have been several developments in the last 72 hours, the biggest being in the Punjab State Commission for Scheduled Castes. AAP national convenor Arvind Kejriwal, Manish… pic.twitter.com/xcOZ1qOZbQ
— IANS (@ians_india) August 28, 2026
2022 में चमकौर साहिब सीट पर जीती थी आप
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब सीट पर आप ने जीत हासिल की थी. यहां आप के उम्मीदवार चरणजीत सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था. चरणजीत सिंह को कुल 70248 वोट मिले थे. वहीं चन्नी को 62306 वोट मिले थे.
2017 में इस सीट से विधायक बने थे चन्नी
2017 के विधानसभा चुनाव में चन्नी यहां से विधायक बने थे. तब चन्नी को 61060 वोट मिले थे. 2017 में उन्होंने आप के चरणजीत सिंह को हराया था. तब चरणजीत सिंह को 48752 वोट मिले थे. लेकिन 2022 में वापसी करते हुए उन्होंने चन्नी को मात दे दी.
भगवंत, चन्नी, राघव चड्ढा या बादल- पंजाब में CM की पहली पसंद कौन? सर्वे में बड़ा दावा