Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. ऐसे में ज्यादातर महिलाएं सुंदर दिखना पसंद करती है. नई साड़ी के साथ सुंदर ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, लेकिन हर बार नया डिजाइनर ब्लाउज सिलवाना न तो आसान होता है और न ही जरूरी. ऐसे में अगर आपके पास पुराना सिंपल ब्लाउज है तो उसे भी घर पर थोड़ा-सा बदलकर नया और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है. इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और यह आसानी से तैयारी भी हो जाएगा. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स…

नेकलाइन और स्लीव्स में करें छोटा-सा बदलाव

सबसे पहले ब्लाउज की नेकलाइन पर ध्यान दें. अगर आपका ब्लाउज सिंपल है तो उसकी नेकलाइन पर लेस, गोटा या छोटी-छोटी मोतियों की पट्टी लगा सकते हैं. इससे ब्लाउज का लुक तुरंत बदल जाएगा. अगर आपके पास पुराने दुपट्टे या ड्रेस का बचा हुआ कपड़ा है तो उससे ब्लाउज की स्लीव्स को नया डिजाइन दे सकते हैं. अलग रंग या प्रिंट का कपड़ा लगाने से ब्लाउज और भी आकर्षक दिखता है.

यह भी पढ़े: Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल

डोरी, लटकन और मिरर वर्क से मिलेगा नया लुक

आजकल पीछे की तरफ डोरी वाले ब्लाउज भी काफी पसंद किए जाते हैं. अगर आपका ब्लाउज प्लेन है, तो पीछे सुंदर डोरी लगाकर उस पर छोटे-छोटे टैसल या लटकन लगा सकते हैं. इससे ब्लाउज डिजाइनर जैसा दिखने लगता है. ब्लाउज पर हल्की-सी कढ़ाई, मिरर वर्क या छोटे स्टोन भी लगाए जा सकते हैं. अगर आपको सिलाई नहीं आती, तो बाजार में मिलने वाले रेडीमेड फैब्रिक पैच या स्टिकर स्टोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें लगाना आसान होता है और ब्लाउज का लुक भी बेहतर हो जाता है.

कम खर्च में पाएं डिजाइनर ब्लाउज जैसा लुक

अगर समय कम है तो सिर्फ मैचिंग लेस या बॉर्डर लगाकर भी ब्लाउज को नया लुक दिया जा सकता है. यह तरीका आसान भी है और कम खर्च में काम हो जाता है. ध्यान रखें कि ब्लाउज में बहुत ज्यादा डिजाइन जोड़ने की बजाय हल्का और साफ-सुथरा डिजाइन चुनें. इससे ब्लाउज ज्यादा सुंदर लगता है और साड़ी के साथ भी अच्छी तरह मैच करता है.

रक्षाबंधन पर खूबसूरत दिखने के लिए महंगा डिजाइनर ब्लाउज खरीदना जरूरी नहीं है. थोड़ी-सी मेहनत और कुछ आसान बदलाव करके आप अपने पुराने ब्लाउज को भी नया और स्टाइलिश बना सकते हैं. इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आपका त्योहारी लुक भी सबसे अलग नजर आएगा.

यह भी पढ़े: रफ स्किन और ड्राई हेयर का हो जाएगा कायापलट, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम



Source link