[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के किचलू नगर इलाके में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से एक गहरा गड्ढा बन गया। सड़क के अचानक धंस जाने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि गनीमत यह रही कि किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई.

इस घटना ने प्रशासन और सरकार पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़क का एक हिस्सा 20 फीट गहराई और 30 फीट लंबाई में घंस गया. फिलहाल सड़क पर हादसे रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है और सड़क को बंद कर दिया गया है.

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

पाइपलाइन टूटने से बहने लगा पानी

वहीं सड़क के नीचे बिछी सीवरेज पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है. पाइपलाइन टूटने से पानी तेजी से बहना शुरू हो गया है. पानी के बहते ही गड्ढा ज्यादा न बढ़ जाए इस वजह से इलाको को सील कर दिया गया. स्थानीय नागरिक के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया सड़क में अचानक धंस गया.

देखते ही देखते हो गया सड़क में बड़ा गड्ढा

चश्मदीदों के अनुसार ट्रैक्टर के जाने के कुछ देर बाद यह सड़क अचानक से धंसना शुरू हो गई और देखते ही देखते सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया. घटना की सूचना तुरंत नगर निगम और पुलिस की दी गई. सूचना मिलने के बाद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा.

घटना से पहले खाली कराई जगह

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने आसपास की जगह को खाली करा लिया. शुरुआत में सड़क पर हुए गड्ढे के चारों तरफ ईंटों से एक सर्किल बना दिया गया. बाद में प्रशासन ने इसको बैरिकेड कर दिया.

नगर निगम ने जताई ये आशंका

घटना के बाद नगर निगम द्वारा इस हादसे के पीछे किसी कंपनी की लापरवाही की आशंका जताई गई है. बताया जा रहा है कि किसी कंपनी की अंडरग्राउंड केबल या अन्य लाइनें बिछाने के दौरान लापरवाही बरतने की वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल इस हादसे को लेकर प्रशासन जांच में जुट गया है. 

सड़क को ठीक करने के प्रयास शुरू

वहीं सड़क के धंसे हिस्से को ठीक करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि सड़क का यह हिस्सा ठीक होने में करीब 10 दिन लग सकते हैं. फिलहाल प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों से वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह के साथ अपील की गई है.  

लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘बघेल Go Back’ के नारे





Source link