[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


सोनीपत में बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं. बताया गया कि हादसा रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास हुआ. हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें मौत का मंजर कैद हुआ है. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोनीपत के रेलवे रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास हुआ है. बताया गया कि यहां बाइक और गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के वक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे. इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला

सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दो घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में जान गवाने वाले शख्स की पहचान अमन के रूप में हुई है. जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला था. अमन पिछले करीब दो साल से सोनीपत के मुरथल में रह रहा था और कॉट फॉर फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करता था. वहीं रिशु और विवेक का नाम के दो शख्स घायल हुए हैं. इस हादसे ने अमन के परिवार को गहरा सदमा दिया है.

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है, ताकि फरार चालक तक पहुंचा जा सके.

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान



Source link