Site icon haryananews247

अक्षय की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार:साल 2025 का मामला, एक्टर ने खुद घटना के बारे में बताया था

​बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ADGP यशस्वी यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वे मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन में बोल रहे थे। हालांकि, गिरफ्तारी कब हुई उन्होंने यह नहीं बताया। ADGP यादव ने बताया कि अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया था। ऑनलाइन गेम खेलते समय मांगी गई थी न्यूड फोटो अक्षय ने बताया था कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जहां एक्टर ने कहा था, मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान  

Exit mobile version