अनिल कपूर ने ‘बिग बॉस OTT 3’ होस्ट करने के बाद अब एक नए रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का ऐलान किया है। मेकर्स ने हाल ही में इसका प्रोमो जारी किया है, जिसमें अनिल कपूर अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में अनिल कपूर एक मीटिंग से बाहर निकलते हैं और टाई ढीली करते हुए कहते हैं, “किसी भी मीटिंग से निकलो तो दिमाग का शॉट हो जाता है। कोई हार्वर्ड से, कोई हावड़ा से है। इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं? सिंपल सा सवाल पूछो तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं।” इसके बाद अनिल कपूर एक व्यक्ति को उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखते हैं और उस पर नाराज होते हैं। फिर वह कहते हैं कि ऐसा शो बनाया जाएगा जहां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि दिमाग चलेगा और कोई भी योग्य व्यक्ति भारत के टॉप 1% में शामिल हो सकता है। कहां देखा जा सकेगा शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। हालांकि, शो की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। प्रोमो के लास्ट में अनिल कपूर अपने गाने ‘माई नेम इज लखन’ पर डांस करते नजर आते हैं। इस दौरान एक व्यक्ति उनसे कहता है, “सर, आधार कार्ड में तो अनिल कपूर नाम है।” इस पर अनिल कपूर जवाब देते हैं, “ज्यादा फ्री मत बन, कल मुझसे मिल।” अनिल कपूर फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं
