आलिया भट्ट स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म अल्फा का टीजर बुधवार को जारी किया गया। टीजर 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और ट्रेन किया जाता है। टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से इंट्रोड्यूस कराते हैं, जिसे भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। देखिए टीजर की झलक – शाहरुख ने आलिया की तारीफ की अल्फा का टीजर रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने आलिया की जमकर तारीफ की है। शाहरुख ने X पर लिखा, “बहुत बढ़िया आलिया। पहले तुम दिल तोड़ती थीं, अब हड्डियां तोड़ रही हो। तुम्हारा टैलेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। उम्मीद है ‘अल्फा’ लोगों का दिल जीतेगी और सीक्वल के लिए कुछ विलेन भी बच जाएंगे। जाओ, सबको दिखा दो सिग्मा गर्ल! बॉबी सर, जब आप विलेन बनते हैं तो कमाल कर देते हैं। आपको एक बड़ी-सी झप्पी। शिव और उनकी पूरी टीम को भी ढेरों शुभकामनाएं।” फिल्म अल्फा के बारे में जानिए अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म म
