हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक सुंदर घर हो। कई लोग इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन लेते हैं। लोन की मंजूरी मिलते ही लगता है कि सबसे बड़ी मुश्किल पार हो गई है। लेकिन असली जिम्मेदारी यहीं से शुरू होती है। लोग होम लोन तो ले लेते हैं, लेकिन उसे सिक्योर करना भूल जाते हैं। कुछ लोग तो ‘होम लोन’ और ‘होम लोन इंश्योरेंस’ को एक ही समझते हैं, जबकि दोनों का उद्देश्य बिल्कुल अलग है। अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं या पहले ही ले रखा है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज ‘आपका पैसा’ कॉलम में जानेंगे कि- सवाल- होम लोन और होम लोन इंश्योरेंस में क्या अंतर है? जवाब- होम लोन वह फंड है, जो बैंक घर खरीदने या बनाने के लिए उधार देता है, जिसे ब्याज सहित एक निश्चित समय (टेन्योर) में लौटाना होता है। होम लोन इंश्योरेंस एक ‘सुरक्षा कवच’ है। यह लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु, गंभीर बीमारी या एक्सिडेंट में डिसेबिलिटी (अपंगता) जैसी स्थिति में फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है। इसे ग्राफिक से समझिए- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस लेने के क्या फायदे हैं? जवाब- होम लोन इंश्योरेंस लॉन्ग टर्म के लिए एक समझदारी भरा फैसला है। ग्राफिक में इसके फायदे देखिए- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस कैसे कराएं? जवाब- इसकी प्रोसेस सिंपल है। इसे ग्राफिक के जरिए समझिए- सवाल- होम लोन इंश्योरेंस कितनी तरह का होत
