फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। दोनों ने शादीशुदा रिश्तों में भरोसे, शक, रेड फ्लैग-ग्रीन फ्लैग और आज के रिलेशनशिप्स की उलझनों पर अपनी राय रखी। आयुष्मान ने निजी जिंदगी के अनुभव साझा किए, वहीं मुदस्सर ने फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के प्रति अपने आकर्षण पर बात की। पढ़िए बातचीत के खास अंश… सवाल: ‘पति पत्नी और वो 2’ की कहानी इस बार कितनी अलग है? जवाब/ आयुष्मान खुराना: यह कोई भारी-भरकम सोशल मैसेज वाली फिल्म नहीं है। कहानी कन्फ्यूजन और गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमती है। मेरा किरदार प्रजापति पांडे सीधा इंसान है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में पत्नी को उस पर शक होने लगता है। वहीं से फिल्म में मजेदार ट्विस्ट शुरू होते हैं। सवाल: रिश्तों और भरोसे को लेकर फिल्म क्या कहना चाहती है? जवाब/ मुदस्सर अजीज: मैंने बचपन से घर में एक बात सुनी है कि शक का इलाज लुकमान हकीम के पास भी नहीं था। कई बार जो दिखता है, जरूरी नहीं वही सच हो। रिश्तों में भरोसा सबसे अहम चीज है और यही फिल्म की मूल भावना है। सवाल: अगर रिश्ते में गलतफहमी या शक आ जाए तो क्या करना चाहिए? जवाब/ आयुष्मान खुराना: सबसे जरूरी है यह समझना कि दोनों लोग एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि एक ही टीम में हैं। अगर दोनों रिश्ते को संभालना चाहें तो हर परेशानी
