सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। मंगलवार को जनाई ने आशा भोसले के साथ एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा, आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया… और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे जन्म के समय अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूं तो हर दिन मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं अपने बेमतलब के मजाक किसके साथ शेयर करूंगी…’ पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ये तो बस कुछ बातें हैं जो उनकी याद दिलाती हैं। लेकिन जो लोग मेरे साथ इस दर्द को महसूस कर रहे हैं, वो यह याद रखें कि वह जिंदगी और हंसी की असली मिसाल थीं। अगर उन्हें याद करना है, तो उसी रूप में याद करें। वह हम सबको ऊपर से देख रही हैं, खासकर अपने परिवार को। और मुझे यकीन है कि वह बहुत जल्द मेरे पास वापस आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे हमेशा यही वादा किया था। अपनी पोस्ट के अंत में जनाई ने लिखा, मैंने अपने जीवन के प्यार को खो दिया है… और इससे बड़ा दुख दुनिया में कोई नहीं होता। इसलिए आप सबसे गुजारिश है कि जिंदगी को पूरी तरह जिएं और इसी तरह उन्हें याद करें, उनकी जिंदगी का जश्न मनाएं।मैं आपसे प्यार करता
