Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


आम आदमी पार्टी से पाला बदलकर बीजेपी का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एंटी पेपर लीक बिल और परीक्षा में सुधार के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. गुरुवार (30 जुलाई) को राज्यसभा में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि अब तक क्यों वो NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चुप थे. उन्होंने दावा किया कि सरकार के इस रिफॉर्म से एग्जाम फेयर होगा. साथ ही मेरिट का सम्मान किया जाएगा और माफिया जेल में होगा.

उन्होंने कहा, ”जब मैं विपक्ष में था तो मेरा काम मुद्दे को उठाना, सवाल करना था. पूरा सदन और आप जानते हैं कि मैंने वो काम पूरी ईमानदारी के साथ किया. आज मेरा रोल कैमरा के सामने उपस्थिति दर्ज कराने का नहीं है. मेरा काम सिस्टम को ठीक करना है.”

‘पहले सवाल मेरा हथियार था, अब सॉल्यूशन मेरी जिम्मेदारी’

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ”मैं अपने शुभचिंतकों को कहना चाहूंगा जो पिछले कुछ समय से मुझे कह रहे थे आप नीट के मुद्दे पर कब बोलेंगे. मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि जब मैं विपक्ष में बैठता था तो सवाल मेरा हथियार था, आज ट्रेजरी बेंच पर बैठता हूं तो सॉल्यूशन मेरी जिम्मेदारी है. मैं भी कैमरे के सामने आकर बोल सकता था लेकिन मुझे हेडलाइन नहीं बल्कि नतीजे चाहिए.” 

नीट के मुद्दे पर अब तक चुप क्यों थे राघव चड्ढा?

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ”मैंने अपने आप से वादा किया था कि नीट के मुद्दे पर पार्लियामेंट में उस दिन बोलूंगा जिस दिन समस्या का समाधान कर रहे होंगे, सॉल्यूशन लेकर आएंगे. आज ऐतिहासिक दिन है जब सिस्टम को ठीक किया जा रहा है. सरकार जो रिफॉर्म्स लेकर आई है वो बहुत जरूरी हैं क्योंकि इससे सिस्टम और मजबूत होगा.” 

स्टूडेंट्स की जीत होगी और माफिया की हार होगी- राघव चड्ढा

एंटी पेपर लीक बिल को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा करते हुए कहा कि इससे पेपर और सिक्योर होगा, एग्जाम फेयर होगा. उन्होंने ये भी कहा, ”इससे मेरिट का सम्मान होगा और माफिया जेल में होगा. सरकार पहरेदार होगी, कार्रवाई दमदार होगी. स्टूडेंट्स की जीत होगी और माफिया की हार होगी.”

पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?





Source link