Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


CIBIL Score News: अगर आपने किसी बैंक या वित्तीय संस्था से होम लोन, पर्सनल लोन या कार लोन लिया है, तो समय पर EMI चुकाना आपके लिए बेहद जरूरी है. हालांकि कई बार तकनीकी परेशानी या बैंक खाते में कम बैलेंस होने या किसी अन्य वजह से EMI तय तारीख पर नहीं कट पाती है. ऐसे मामलों में कई लोगों कि मन में यह सवाल आता है कि क्या एक EMI छूटते ही CIBIL स्कोर तुरंत खराब हो जाता है?

लेकिन राहत की बात यह है कि एक-दो दिन की देरी होने पर आमतौर पर सिबिल स्कोर पर इसका तुरंत असर नहीं पड़ता. लेकिन अगर आपका बकाया रकम लंबे समय तक जमा नहीं होता है, तो ऐसे में बैंक इसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को भेज सकता है, जिसके बाद आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है.

EMI लेट होने पर कब पड़ता है असर?

1 से 7 दिन की देरी: अगर EMI कुछ दिनों के देरी के बाद जमा होती है, तो आमतौर पर इसके सिबिल स्कोर पर सीधा असर नहीं पड़ता. हालांकि बैंक आपसे लेट फीस, EMI बाउंस चार्ज और अन्य पेनाल्टी वसूल कर सकता है.

बीवी को हर साल 3 किलो गोल्ड देने वाले सतीश सनपाल मुश्किल में, UAE में एसेट फ्रीज

30 दिन की देरी: अगर आपका EMI 30 दिन या उससे ज्यादा समय तक बकाया रहता है, तो ऐसे में बैंक इसे क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट कर सकता है. ऐसे में आपके CIBIL स्कोर में 50 से 100 अंक तक की गिरावट आ सकती है. ऐसे में आपको भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड हासिल करने में काफी मुश्किलें हो सकती है.

60 से 89 दिन की देरी पर क्या होता है?

अगर आप लगातार पेमेंट में देरी करते हैं, तो ऐसे में आपका क्रेडिट प्रोफाइल और ज्यादा कमजोर हो जाती है. इस दौरान बैंक और रिकवरी एजेंसियां बकाया पेमेंट के लिए आपसे संपर्क करना शुरू कर सकती हैं.

बैंक कैसे करते हैं रिपोर्टिंग?

बैंक हर महीने एक तय पोर्टिंग साइकिल के मुताबिक ग्राहकों की पेमेंट जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को भेजते हैं. अगर 30 दिन का चक्र पूरा होने से पहले बकाया रकम जमा कर दी जाए, तो कई मामलों में CIBIL स्कोर कम होने से बचा जा सकता है.

खराब सिबिल स्कोर कैसे सुधारें?

  • सभी EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकाएं.
  • बकाया रकम को जल्द से जल्द क्लियर करें.
  • ऑटो-डेबिट या रिमाइंडर सेट करके EMI मिस होने से बचें.

सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा



Source link