पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कलह जारी है. दावा है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
अब इन दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है. वडिंग के इस्तीफे वाले सवाल पर वडिंग ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का अधिकार है. वे जानते हैं कि किसे कहां नियुक्त करना है और कब बदलाव करना है. वे ही तय करेंगे कि बदलाव की जरूरत है या नहीं. ऐसा अक्सर होता रहता है. फेरबदल होते रहते हैं.
चन्नी ने कहा कि लेकिन सचिन पायलट हमारे पड़ोसी राज्य से आए हैं और उनके आने से हमारे कार्यकर्ताओं में उम्मीद की एक नई लहर जगी है.
‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
वडिंग क्या बोले?
उधर पंजाब कांग्रेस के नए चीफ के रेस में कुछ नाम हैं. इनमें से एक विजय इंदर सिंगला से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं और जब भी मुझे कोई ज़िम्मेदारी दी गई है, मैंने हमेशा एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है. भविष्य में भी मैं सभी के साथ इसी तरह काम करता रहूंगा. आज हमारे अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग हैं और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत हम सभी उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जब भी पार्टी ने मुझे किसी दूसरे राज्य में काम करने की ज़िम्मेदारी दी है, मैं वहां गया हूं और पार्टी के लिए काम किया है.
वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर राजा वडिंग ने कहा कि मैं अभी किसी चीज पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. जब सही समय आएगा, तो मैं आपको जरूर बताऊंगा. अभी कई बातें बहुत अंदरूनी हैं, और मैं आपको बताऊंगा.