टेक कंपनी ओप्पो ने आज (15 अप्रैल) भारत में अपनी नई 5G स्मार्टफोन सीरीज ‘ओप्पो F33’ लॉन्च की है। इसमें दो मॉडल- ओप्पो F33 और ओप्पो F33 प्रो पेश किए गए हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत मजबूती और पावरफुल बैटरी है। इनमें IP69K रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह फोन न सिर्फ पानी और धूल से सुरक्षित है, बल्कि 85°C तक के गर्म पानी की बौछारें भी झेल सकता है। साथ ही, 50 मैगापिक्स सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो F33 को तीन स्टोरेज और ओप्पो F33 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ओप्पो F33 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए और ओप्पो F33 प्रो की शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। दोनों फोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। डिजाइन: 3D विजुअल इफेक्ट और प्रीमियम यूनिबॉडी ओप्पो F33 प्रो में मिस्टी फॉरेस्ट थीम दी गई है, जिसमें पहली बार डायनामिक 3D डेफ्थ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैक पैनल पर ऐसा इफेक्ट देता है, जैसे गहराई हो और लाइट पड़ने पर इसका कलर बदलता है। बिल्ड क्वालिटी: फोन को बनाने में ‘One-Piece Cold Carving’ टेक्नीक का उपयोग किया गया है। इसमें बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल एक ही मटेरियल से बने हैं, जिससे फोन को प्रीमियम ‘यूनिबॉडी’ लुक मिलता है। फोन के किनारे कर्व्ड हैं और यह काफी स्लिम है, जिससे हाथ में पकड़ने पर अच्छी ग्रिप मिलती है। बटन और पोर्ट्स: फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्
