इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘रोर इवो’ लॉन्च कर दी है। ओबेन रोर इवो को कंपनी की लाइनअप में रोर EZ और रोर EZ सिग्मा के बीच रखा गया है। इसमें 180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर मिलेंगे। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ही मान्य होगी। इसके बाद बाइक की कीमत बढ़कर 1,24,999 रुपए हो जाएगी। स्पोर्टी इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 777 रुपए से शुरू कर दी गई है। डिजाइन: पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और स्पोर्टी ओबेन रोर इवो का डिजाइन कंपनी की पिछली बाइक्स से काफी अलग और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में सिंगल प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ ऊपर की ओर LED DRL स्ट्रिप दी गई है, जो इसे शार्प लुक देती है। बाइक में एग्रेसिव टैंक श्राउड और स्लीक टेल सेक्शन मिलता है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। यह चार कलर्स – न्यूट्रॉन ब्लू, पल्स रेड, मैग्नेटिक ब्लैक और फोटॉन वाइट में अवेलेबल है। बैटरी और रेंज: 90 मिनट में 80% तक चार्ज परफॉर्मेंस: 3 सेकेंड में 0 से 40 की रफ्तार रोर इवो में 9kW की मोटर दी गई है जो 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ओबेन की किसी बाइक में पहली बार ‘चेन ड्राइव’ सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स: 5-इंच TFT कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी बाइक में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया
ओबेन रोर इवो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹99,999:180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स; ओला रोडस्टर X से मुकाबला

