Site icon haryananews247

कपिल शर्मा शो में मजाक उड़ने पर बोले सुनील पाल:शाहरुख भी ऐसे शो में मजाक बनते हैं, समय रैना ने कहा था- ब्रश क्यों नहीं करते

​इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना और शो की जमकर निंदा करने के बाद कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे, जहां समय रैना बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शो में समय रैना ने सुनील पाल पर कई जोक्स किए और एक बार तो ये तक कह दिया कि आप ब्रश क्यों नहीं करते। इसके अलावा समय ने ये भी कहा कि उन्होंने सुनील पाल के सोशल मीडिया में कमेंट में पड़ने वाली गालियों से ही गाली सीखी है। शो के क्लिप्स सामने आने के बाद कई फैंस ने भी इसे सीनियर कॉमेडियन की बेइज्जती कहा। हालांकि अब सुनील पाल ने कहा है कि उन्हें इस पर कोई नाराजगी नहीं है। बेइज्जती होने के दावे को खारिज करते हुए सुनील पाल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘मैं उसको बेइज्जती नहीं मानता हूं क्योंकि वो कॉमेडी शओ है और कमेडी शो में टांग खिंचाई होती रहती है। अगर सामने आ जाए कोई तो ऐसे मारने काटने तो नहीं दोड़ेंगे, ऐसा तो कोई मन मुटाव नहीं है।’ आगे सुनील पाल ने कहा, ‘लोग एक-दूसरे पर जोक्स बनाते हैं। मैंने उस पर पंचलाइन बनाई और उसने भी वही किया। अगर कोई सीरियस सब्जेक्ट होता या ये कोई सीरियस शो होता, हमें शिकायत करने का हक भी होता। यहां तक कि शाहरुख खान जैसे भी ऐसे शोज में मजाक का मुद्दा बन जाते हैं। तो मुझे कोई शिकायत नहीं है।’ बता दें कि हाल ही में समय रैना और रणवीर अलाहाब  

Exit mobile version