[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


हरियाणा के करनाल के नीलोखेड़ी में कश्मीर जा रही एक निजी बस पर पथराव का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रही बस के पार्किंग में खड़े होने के दौरान डिवाइन स्टार ढाबे के पास कार में सवार दो लोगों और बस में सवार एक व्यक्ति के बीच साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई.

इसके बाद विवाद बढ़ने पर कार सवार लोगों ने वहां पड़े ईंट-पत्थरों से बस पर हमला कर दिया. पथराव के दौरान बस का शीशा टूट गया, जिससे बस में सवार एक व्यक्ति को चोट लगी. पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोगों और बस में सवार व्यक्ति, दोनों ने शराब पी हुई थी. मामले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आपत्ति जताते हुए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी.  उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा पुलिस को टैग करके लिखा मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस दोषियों को पकड़ेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

पथराव में बस का शीशा कार टूटा, व्यक्ति हुआ घायल

इस मामले को लेकर थाना बुटाना के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात डायल 112 पर डिवाइन स्टार ढाबे पर जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस के संबंध में सूचना मिली थी. पुलिस जांच में कार सवार दोनों लोग यूनिसपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस में सवार व्यक्ति और कार में सवार लोगों ने शराब पी हुई थी.

साइड देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद कार सवार लोगों ने बस पर पथराव कर दिया. इस मामले में मोहित और सावन नाम के दो युवकों तथा सहीद नाम के व्यक्ति का जिक्र सामने आया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार लोगों से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है.

उन्होंने बताया कि पथराव के दौरान बस का शीशा टूटकर एक व्यक्ति को लगा, जिससे उसे चोट आई. हालांकि, घायल व्यक्ति की ओर से भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, बस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

AAP विधायक भी भड़के

जम्मू और कश्मीर के डोडा विधानसभा से AAP विधायक मेहराज मलिक ने मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के शासन वाला ‘नया भारत’ है. बीजेपी ने सभी के बीच नफरत पैदा कर दी है. 

J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम



Source link