Site icon haryananews247

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

​फिल्म कांतारा में दिखाए गए देवता को भूत कहने पर कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने एक्टर का माफीनामा कबूल कर लिया है, हालांकि शर्त रखी है कि एक्टर 4 हफ्तों के अंदर चामुदेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगें। 25 अप्रैल को रणवीर सिंह ने एफिडेविट में माफीनामा शामिल किया था। तब कोर्ट ने इस पर विचार करने के लिए समय मांगा था, जबकि शिकायत कर्ता का कहना है कि एफिडेविड को सही माफीनामा नहीं समझा जा सकता। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने मौखिक तौर पर रणवीर का माफीनामा कबूल कर केस को रद्द करने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर के सामने शर्त रखी कि वो मैसूर के मंदिर जाकर माफी मांगें। विवाद होने पर भी एक्टर ने मांगी थी माफी दिसंबर 2025 में विवाद होने के ठीक बाद रणवीर सिंह ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, मेरा इरादा फिल्म (कांतारा) में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास सीन को जिस तरह से उन्होंने निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत लगती है और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हू। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं,   

Exit mobile version