[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


काली साड़ी को क्लासी और खूबसूरत लुक देने के लिए सही एक्सेसरीज चुनना जरूरी है. साड़ी के साथ चूड़ियों की मैचिंग आपके पूरे लुक को खास बनाती है. चाहे शादी का कार्यक्रम हो, पार्टी हो या कोई पारिवारिक समारोह, काली साड़ी के साथ अलग-अलग रंगों और डिजाइन की चूड़ियां अच्छी लगती हैं. आइए जानते हैं कि काली साड़ी के साथ कौन-सी चूड़ियां पहन सकती हैं.

 चूड़ियों के साथ पाएं रॉयल लुक

काली साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियों की मैचिंग हमेशा आकर्षक लगती है. अगर आपकी साड़ी पर सुनहरे रंग का बॉर्डर या कढ़ाई है, तो गोल्डन चूड़ियां आपके लुक को और निखारती हैं. आप पतली गोल्डन चूड़ियों के साथ एक-दो चौड़े कंगन भी पहन सकती हैं. शादी या त्योहार के लिए यह अच्छा विकल्प है. काली साड़ी के साथ लाल चूड़ियां पहनने से एक खूबसूरत कंट्रास्ट बनता है. यह मैचिंग खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छी है, जो पारंपरिक लुक पसंद करती हैं. लाल कांच की चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन पहन सकती हैं. अगर साड़ी सादी है, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लुक में रंग भर देगा.

 सिल्वर चूड़ियों से पाएं मॉडर्न लुक

अगर आप काली साड़ी के साथ थोड़ा मॉडर्न और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो सिल्वर चूड़ियां चुन सकती हैं. ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां, सिल्वर कंगन और मेटैलिक डिजाइन वाली बैंगल्स इसके साथ अच्छी लगती हैं. खासकर पार्टी या शाम के कार्यक्रम में यह स्टाइल आकर्षक दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें : Kashmiri Watch: कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत | cheapest kashmiri watch price trending designs

मोती,स्टोन वाली और हरी चूड़ियों से बनाएं अलग स्टाइल

काली साड़ी के साथ हरी चूड़ियां भी अच्छी लगती हैं. गहरे हरे रंग की चूड़ियां साड़ी के साथ सुंदर कंट्रास्ट बनाती हैं. आप इन्हें गोल्डन चूड़ियों के साथ मिलाकर भी पहन सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन पारंपरिक और फेस्टिव लुक के लिए अच्छा विकल्प है. अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं, तो मोती या स्टोन वाली चूड़ियां पहन सकती हैं. इन्हें हल्के गहनों के साथ पहनने से लुक मेंटेन रहता है. चूड़ियां चुनते समय साड़ी के बॉर्डर, ब्लाउज और बाकी ज्वेलरी के रंग का ध्यान रखें. सही मैचिंग से काली साड़ी में आपका लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा.

 यह भी पढ़ें : हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं कश्मीरी चूड़ियां, खिल जाएंगी गोरी कलाइयां



Source link