पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले पर टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने रिएक्ट किया है। मामले को लेकर आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, “एक करोड़पति बाप के बेटे का एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों फैमिलीज बहुत ही क्लोज थीं, तो उन्होंने बच्चों की शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी का चेतन से अफेयर था। आप यह बात अपने पैरेंट्स को बोल सकते थे, अपने मंगेतर से बोल सकते थे, लेकिन उसने उसे खाई से धक्का मार देना पसंद किया…” महिला-पुरुष का नहीं, इंसानियत का मामला एक्ट्रेस ने कहा कि यह मामला महिला या पुरुष का नहीं, बल्कि इंसानियत और नैतिकता का है। उन्होंने सवाल उठाया कि रिश्तों में मतभेद होने पर लोग बातचीत के बजाय हिंसा का रास्ता क्यों चुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के खिलाफ अत्याचार न पुरुषों पर होना चाहिए और न ही महिलाओं पर। उन्होंने आगे कहा, “सिया ने उसका मर्डर करना फेवर किया, लेकिन उसमें इतना दम नहीं था कि वो अपने मां-बाप को बोल दे।” आंचल ने अंत में कहा कि इसको भी यही सजा मिलनी चाहिए कि उसी खाई से धक्का देकर वहीं खत्म कर देना चाहिए। कोई कोर्ट केस नहीं होना चाहिए। क्या है पूरा मामला? पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल करीब
