Site icon haryananews247

कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए हैं रिकॉर्ड:सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में, जल्द वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे

​बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय पिछले दो दशकों में कई कॉमेडी फिल्मों में नजर आए हैं। कॉमेडी फिल्मों में उनकी पहचान साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी से मिली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी थे। करीब 7.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और बाद में कल्ट क्लासिक बनी। फिल्म के बाद अक्षय की इमेज एक्शन हीरो के साथ-साथ कॉमेडी एक्टर के रूप में भी स्थापित हुई। वहीं, फिल्म गरम मसाला (2005) के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल अवॉर्ड मिला था। आज भी फिल्म के सीन के मीम सोशल मीडिया पर खूब बनाए जाते हैं। भूल भुलैया (2007) ने 32 करोड़ रुपए के बजट पर भारत में 49 करोड़ और दुनियाभर में 82 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया। वहीं, वह मुझसे शादी करोगी (2004), फिर हेरा फेरी (2006), भगम भाग (2006), हे बेबी (2007), वेलकम (2007) और सिंह इज किंग (2008) जैसी फिल्मों में भी नजर आए। हाउसफुल सीरीज की सफलता 2010 में शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीरीज ने दुनियाभर में 1089 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। हाउसफुल (2010) ने दुनियाभर में 124 करोड़ रुपए, हाउसफुल 2 (2012) ने 186 करोड़ रुपए, हाउसफुल 3 (2016)  

Exit mobile version