[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


टेस्ट क्रिकेट को बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए सबसे कठिन प्रारूप माना जाता है. पांच दिन तक चलने वाले इस खेल में एक गेंदबाज को विरोधी टीम की दोनों पारियों में विकेट लेने का मौका मिलता है. ऐसे में एक मैच में 20 विकेट लेने का आंकड़ा सुनने में भले ही संभव लगे, लेकिन क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज यह कारनामा नहीं कर सका है. हालांकि, एक गेंदबाज ऐसा जरूर रहा है, जो इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंचा. इंग्लैंड के महान स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया था, जिसे टेस्ट क्रिकेट के सबसे शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड्स में गिना जाता है.

जिम लेकर ने 19 विकेट लेकर मचाया था तहलका

1956 के एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट में जिम लेकर ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उनके सामने टिक ही नहीं सके. लेकर ने मुकाबले की पहली पारी में 9 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. इस तरह जिम लेकर ने पूरे टेस्ट में कुल 19 विकेट हासिल किए.

उनके गेंदबाजी आंकड़े 90 रन देकर 19 विकेट रहे. आज भी एक टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. सबसे खास बात यह रही कि जिम लेकर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के हर बल्लेबाज को आउट करने में सफल रहे. यानी उन्होंने एक पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट अपने नाम कर लिए थे. अगर पहली पारी में भी वह 10 विकेट हासिल कर लेते, तो टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाते.

यह भी पढ़ें- स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

इन गेंदबाजों ने भी एक टेस्ट में बरपाया कहर

जिम लेकर के बाद कई गेंदबाजों ने एक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई भी 19 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जिम लेकर के बाद सिडनी बार्न्स का नाम आता है, जिन्होंने 17 विकेट लिए थे. भारत के नरेंद्र हिरवानी ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 16 विकेट लेकर इतिहास रचा था. ऑस्ट्रेलिया के बॉब मैसी और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने भी एक टेस्ट में 16-16 विकेट लेने का कारनामा किया है.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड



Source link