Site icon haryananews247

गुरुग्राम में एंबियंस मॉल पहुंचे एक्टर राव राजकुमार:फिल्म टोस्टर की को-स्टार सानिया के साथ दी परफॉर्मेंस, फैंस संग ली सेल्फी

​गुरुग्राम शहर में रविवार देर शाम बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और उनकी को-स्टार सान्या मल्होत्रा एंबियंस मॉल पहुंचे। उन्होंने फैंस के साथ खूब वक्त बिताया और आगामी फिल्म टोस्टर के बारे में रोचक चर्चा की। राजकुमार राव गुरुग्राम के मूल निवासी हैं और एक पुराने स्कूल के दोस्त ने उनसे पूछा, “भाई, ब्लू बेल्स के दिन याद हैं। राजकुमार राव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “हां यार, मुझे सब याद है। इस बातचीत ने पूरे माहौल को और भी गर्म कर दिया। अभिनेता ने फैंस के साथ सेल्फी ली, ऑटोग्राफ दिए और फिल्म की कहानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘टोस्टर’ एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें राजकुमार राव कंजूस (मिजर) रामकांत की भूमिका में हैं। कहानी एक साधारण टोस्टर गिफ्ट से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे हत्या और अराजकता तक पहुंच जाती है। 5 अप्रैल को आएगी टोस्टर कोस्टार सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान समेत कई दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म राजकुमार राव और उनकी पत्नी पात्रालेखा के प्रोडक्शन हाउस कंपा फिल्म की पहली प्रोडक्शन है। यह 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। राजकुमार-सान्या की जोड़ी देखने पहुंचे फैंस एंबियंस मॉल में आयोजित इस इवेंट में काफी भीड़ उमड़ी। फैंस ने   

Exit mobile version