हरियाणा के गुरुग्राम में सस्ते सोने के सिक्कों का लालच देकर करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड प्रभु भाई सोलंकी को न केवल सोना पहनने का शौक है, बल्कि उसकी फिल्मों और राजनीति में नाम कमाने की भी इच्छा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह 50 तोले सोने की ज्वैलरी अपने गले और हाथों में पहने हुए था। यह देख पुलिस कर्मी भी चौंक गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह गरीब बुलडोजर ऑपरेटर का भेष बनाकर पढ़े-लिखे अमीरों को फंसाता था। 25 साल से इस धंधे में था। उस पर महाराष्ट्र में 2 और गुजरात में 7 ठगी के मामले दर्ज हैं। वह केवल चौथी तक ही पढ़ा है। खास बात यह है कि उसने गुरुग्राम से लेकर बॉलीवुड स्टारों तक को अपना शिकार बनाया। करीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये और सलमान खान के पिता सलीम खान के पर्सनल असिस्टेंट से 20 लाख रुपये ठगे। ठगी के इन पैसों से उसने दिल्ली-मुंबई हाईवे पर करजन लकोदरा में ‘पीएम’ नाम का होटल खरीदा। गुजराती फिल्म ‘लव यू यार’ भी बनाई, जिसमें राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। तीन बीवियों के रहते उसने इस मूवी की हीरोइन से चौथी शादी की। पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने जब उसकी कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… करोड़ों की ठगी करने वाले प्रभु भाई सोलंकी की कुछ फ
गुरुग्राम से बॉलीवुड तक ठगी करने वाले गुजराती की कहानी:कक्षा चार पास, एक्ट्रेस से चौथी शादी की, कांग्रेस से चुनाव लड़वाया; PM नाम से होटल भी

