[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब विधानसभा को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थी कि बीजेपी- अकाली दल गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी लेकिन सोमवार (24 अगस्त) को बीजेपी ने ऐलान कर दिया है कि पार्टी प्रदेश की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस बीच बीजेपी की महिला नेता अमनजोत कौर रामू वालिया ने बड़ा बयान देते हु कहा कि कुछ भी हो जाए जब तक सुखबीर बादल और बादल परिवार पार्टी में ऊपर है हम बीजेपी अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

अमनजोत कौर रामू वालिया ने आगे कहा,”हमारे सीनियर नेताओं और कार्यकर्ता शिरोमणि अकाली दल के साथ समझौता करने के हक में नहीं हैं, क्यों कि अकाली दल हमें आगे नहीं बढ़ने देती. मैं खुद अकाली दल में रही हूं और जानती हूं कि हमें कैसे निर्देश दिए जाते थे कि बीजेपी को गांवों में न घुसने दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Punjab में अलायंस करेगी BSP? मायावती ने साफ कर दी तस्वीर

 

‘117 सीटों पर अपना कैडर तैयार’

उन्होंने कहा कि हमनें सभी 117 सीटों पर अपना कैडर तैयार किया है और बूथ लेवल पर हमारे पास उम्मीदवार और कार्यकर्ता हैं. हम क्यों किसी के लिए काम करेंगे, हम अपने लिए काम करेंगे.”

‘जब तक बादल हैं गठबंधन नहीं’

वालिया ने ये भी कहा कि मैं ये नहीं कह रही कि किसी और पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे, हम करेंगे लेकिन जब तक अकाली दल में सुखबीर सिंह बादल और उनका परिवार पार्टी में ऊपर है तब तक उनकी पार्टी से कोई समझौता नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Punjab में BJP फिर बोली- 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, SAD के साथ कहां फंस रही बात?





Source link