Site icon haryananews247

जरूरत की खबर- क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं:क्या हैं आम के फायदे–नुकसान, खाने का सही तरीका, एक्सपर्ट से जानें हर सवाल का जवाब

​आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है। इसके मीठे-रसीले स्वाद और फायदों के कारण इसे यह पहचान मिली है। यह गर्मियों का सुपरफूड है। हालांकि, लोगों में यह कन्फ्यूजन रहता है कि हाई कैलोरी होने के कारण वेट लॉस के दौरान इसे खाना चाहिए या नहीं। साल 2025 में ‘फूड एंड फंक्शन’ जर्नल में एक लिटरेचर रिव्यू पब्लिश हुआ। इसके मुताबिक, आम वेट कंट्रोल करने में मददगार होता है। दरअसल, आम खाने से तृप्ति (पेट भरा होने का एहसास) महसूस होती है। ‘रिसर्चगेट’ के मुताबिक, भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है। यहां दुनिया का 41% आम पैदा होता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- आम में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- 100 ग्राम आम में लगभग 60 कैलोरी होती हैं। इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी होता है। इसमें और भी कई न्यूट्रिशन होते हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या आम इम्यूनिटी बढ़ाता है? जवाब- हां, आम इम्यूनिटी मजबूत करने में कई तरह से मदद करता है। सवाल- क्या आम आंखों के लिए फायदेमंद है? जवाब- हां, इसमें विटामिन A (बीटा-कैरोटीन) भरपूर मात्रा में होता है। पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या आम में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं? जवाब- हां, इसमें मैंगिफेरिन, क्वेरसेटिन, कैटेचिन  

Exit mobile version