Site icon haryananews247

जरूरत की खबर- गर्मियों में बदलें अपनी डाइट:ये 20 चीजें खाएं, 9 फूड्स अवॉइड करें, डाइटीशियन से जानें कंप्लीट समर डाइट प्लान

​गर्मियों में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। तेज धूप के कारण पसीने के साथ शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। अगर खानपान में बदलाव न किया जाए तो डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर, अपच और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। गर्मी से राहत के लिए कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम का सहारा लेते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट राहत तो देते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में हम परफेक्ट समर डाइट प्लान समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- गर्मियों की डाइट दूसरे मौसम से अलग क्याें होनी चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- गर्मी के मौसम में शरीर की न्यूट्रिशन की जरूरत कैसे बदलती है? जवाब- इस दौरान शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है और एनर्जी लॉस भी ज्यादा होता है। इसलिए डाइट में पानी के साथ ऐसे पोषक तत्व जरूरी हैं, जो शरीर को हाइड्रेट, एनर्जेटिक और संतुलित रखें। सवाल- गर्मियों में कौन-सी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए? जवाब- ऐसी चीजें, जो शरीर को ठंडक दें, पानी की कमी पूरी करें और पचने में आसान हों। ऐसे फूड्स की लिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मियों में खाने से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। साथ ही कुछ बातों का खास ख्  

Exit mobile version