Site icon haryananews247

जरूरत की खबर- फूड पैकेजिंग में नहीं लगेगी स्टेपल पिन:FSSAI ने किया बैन, फूड खरीदें या ऑनलाइन मंगाए, ये 6 चीजें तुरंत चेक करें

​मिठाई का डिब्बा हो, नमकीन का पैकेट, बेकरी का सामान या ऑनलाइन फूड, हममें से ज्यादातर लोग आंख मूंदकर पैकेट खोलते और खा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी खाने का पैकेट खोलते समय उस पर लगी स्टेपल पिन, तार या मेटल क्लिप पर ध्यान दिया है? अगर ऐसी कोई नुकीली मेटल गलती से खाने में चली जाए और हमारे पेट में पहुंच जाए तो यह गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इसी रिस्क को देखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में फूड बिजनेस करने वालों के लिए एक जरूरी निर्देश जारी किया है। FSSAI ने फूड पैकेजिंग में स्टेपल पिन, तार और अन्य मेटल सामग्री के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे फूड पैकेजिंग सेफ्टी की और जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. पी. वेंकट कृष्णन, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम सवाल- FSSAI ने यह निर्देश क्यों दिया? जवाब- FSSAI ने यह निर्देश लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया है। फूड सेफ्टी रेगुलेटर का मानना है कि फूड सेफ्टी सिर्फ साफ-सफाई और अच्छी क्वालिटी का खाना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी जरूरी है कि खाने में कोई बाहरी या खतरनाक चीज न मिले। मेटल की पिन, तार, कांच, प्लास्टिक या अन्य बाहरी वस्तुएं फिजिकल हैजर्ड हैं। ये हेल्थ के लिए गंभीर रिस्क बन सकते हैं। इसलिए FSSAI ने फूड पैकेजिंग  

Exit mobile version