Site icon haryananews247

ड्रग केस में सेलिब्रिटीज के खिलाफ ठोस सबूत नहीं:₹252 करोड़ के मेफेड्रोन मामले में नोरा फतेही-श्रद्धा कपूर के नाम सामने आए थे

​मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले हफ्ते चार्जशीट दाखिल करेगी। जांच के दौरान कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए थे, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। यह बात एक सीनियर ऑफिसर ने मुंबई मिरर के साथ बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ आरोपी के बयान के आधार पर किसी की भूमिका तय नहीं की जा सकती। लैविश फरार ड्रग माफिया सलीम डोला का करीबी माना जाता है। यह मामला साल 2022 में ड्रग्स बनाने और सप्लाई करने से जुड़ा है। लैविश को यूएई से भारत लाया गया था। मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि वह दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का अहम सदस्य है। चार्जशीट में ड्रग्स बनाने की यूनिट, सप्लाई का पूरा नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की जानकारी शामिल होगी। आरोपी ने सेलेब्स के नाम लिए थे हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी रिमांड एप्लीकेशन में ANC ने कोर्ट को बताया कि लैविश ने दुबई और मुंबई में पार्टियां होस्ट की थीं। इन पार्टियों में कथित तौर पर कई सेलिब्रिटी और जाने-माने लोग शामिल हुए थे, जिनमें एक्ट्रेस नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर, फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान, इन्फ्लुएंसर ओरी शामिल थे। वहीं, पिछ  

Exit mobile version