[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब में तरनतारन की विधानसभा हलका पट्टी के गांव नौशहरा पन्नुआं में सड़क पर एक एएसआई की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अंजाम दिया. मृतक थानेदार की पहचान इकबाल सिंह पुत्र मुख्तार सिंह, निवासी नौशहरा पन्नुआं के रूप में हुई है.

वह फिरोजपुर पुलिस जिले के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात था. जानकारी के मुताबिक, एएसआई इकबाल सिंह को कुछ दिन पहले नौशहरा पन्नुआं अड्डे पर मारे गए अजमीत सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

मौके से फरार हुए हमलावर

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है. यह वारदात नौशहरा पन्नुआं से लौहका रोड पर हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है.

कब हुई ये घटना

ASI की हत्या की ये पूरी घटना उस वक्त हुई जब एएसआई इकबाल सिंह गुरुद्वारे से वापस आ रहे थे. इस दौरान वे सादा कपड़ों में थे. बता दें कि मृतक इकबाल सिंह नौशहरा पन्नूआ फिरोजपुर पुलिस में तैनात थे. इकबाल सिंह अपनी बाइक से घर की ओर वापस आ रहे थे, लेकिन रास्ते में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनके ऊपर गोलियां बरसा दीं. ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद इकबाल सिंह गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

ताबड़तोड़ फायरिंग में कई गोलियां उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ASI इकबाल सिंह के शव को कब्जे में लिया. 

इकबाल सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच करने में जुट गई है. पुलिस द्वारा हमलावरों को लेकर भी छानबीन शुरू कर दी गई है. साथ ही इस घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग



Source link