Site icon haryananews247

तलाक के बाद टूट गई थीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी:जिंदगी के डार्क फेज से गुजरीं, परिवार और थेरेपी से मिली ताकत

​एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने हाल ही में तलाक के बाद के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पति सोहेल खतूरिया से अलग होने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गई थीं और जिंदगी के डार्क फेज से गुजरीं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हंसिका ने इंटरव्यू में कहा कि तलाक ने उनकी जिंदगी की नींव हिला दी थीं। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा सहारा परिवार से मिला। उन्होंने बताया कि परिवार ने हर कदम पर साथ दिया और इस मुश्किल समय से बाहर निकलने में मदद की। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस दौर से उबरने में थेरेपी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल मदद से अपनी भावनाओं को समझने और संभालने का मौका मिला। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और जिंदगी को नए नजरिए से देखना शुरू किया। हंसिका ने बताया कि उन्होंने आध्यात्म (स्पिरिचुअलिटी) का सहारा लिया, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिली। यह उनके हीलिंग प्रोसेस का अहम हिस्सा बना। हंसिका और सोहेल ने 2022 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। दोनों ने आपसी सहमति से मार्च 2026 में तलाक ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अलगाव शांतिपूर्ण रहा और हंसिका ने किसी तरह की एलिमनी की मांग नहीं की। तलाक के बाद हंसिका खुद को पहले से बेहतर और मजबूत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछत  

Exit mobile version