बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन एक समय चर्चा में रहा है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने उस दौर की याद दिलाते हुए सलमान खान की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2001 में रिलीज इस फिल्म के पीछे अंडरवर्ल्ड की परछाई थी, जिसका असर इसके निर्माण और रिलीज पर पड़ा। यह फिल्म सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी स्टारर थी, जिसे सरोगेसी जैसे विषय पर बनी शुरुआती फिल्मों में गिना जाता है। लेकिन कहानी से ज्यादा चर्चा इसके विवादों और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर हुई। ऐसे शुरू हुई फिल्म हुसैन जैदी से बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि फिल्म की शुरुआत दिलचस्प तरीके से हुई। फाइनेंसर भरत शाह को एक व्यक्ति ने संपर्क किया, जिसने दावा किया कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं। शुरुआत में शक हुआ, लेकिन जब सलमान ने पुष्टि की तो भरत शाह को भरोसा हो गया और उन्होंने फिल्म में पैसा लगा दिया। बाद में सामने आया अंडरवर्ल्ड कनेक्शन रामू के मुताबिक, कुछ समय बाद भरत शाह को पता चला कि फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी के कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से संबंध हैं। हालांकि शाह को लगा कि वह वैध बिजनेस कर रहे हैं और किसी दूसरे के कनेक्शन से उन्हें फर्क नहीं पड़ना चाहिए। फिरौती के मामलों में जुड़ा नाम मामला तब गंभीर हुआ जब इंडस्ट्री के
