Site icon haryananews247

दोस्त के अंतिम संस्कार में रो पड़े सलमान खान:सहारा लेकर क्रिमेटोरियम से निकले, हेलन को संभालते दिखे सोहेल खान; पूरा परिवार पहुंचा

​एक्टर सलमान खान परिवार के साथ मंगलवार को अपनी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान सलमान के भाई सोहेल, अरबाज और उनकी मां सलमा खान भी मौजूद थीं। अंतिम संस्कार के दौरान सलमान काफी इमोशनल नजर आए।
कुमद के निधन पर मेकअप आर्टिस्ट शीबा इकबाल ने लिखा, आज मैं अपनी प्रिय बॉस कुमद राणे मैडम को गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद कर रही हूं। आप मेरे लिए सिर्फ एक बॉस नहीं थीं। आप एक दयालु लीडर, मार्गदर्शक और ऐसी इंसान थीं, जो हमेशा अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित और सहयोग करती थीं।आपके साथ काम करते हुए मैंने सिर्फ अपने पेशे के बारे में ही नहीं, बल्कि समर्पण, प्रोफेशनल रवैये और दूसरों के प्रति दयालुता का महत्व भी सीखा। आपके मार्गदर्शन ने मेरे करियर को आकार दिया और आपके भरोसे ने मुझे अपने काम में आत्मविश्वास दिया।
उन्होंने आगे लिखा, आपकी दयालुता और सहयोग की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। भले ही आज आप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारे जीवन पर आपका प्रभाव हमेशा बना रहेगा।ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपको स्वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे। आप हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगी और आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। पिछले महीने भी सलमान के दोस्त का निधन हुआ था पिछले महीने सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन   

Exit mobile version