[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे एक तेज रफ्तार कार ने काम कर रहे 4 मजदूरों को रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जब ये हादसा हुआ तब ये मजदूर एक्सप्रेसवे के नीचे लोहे की ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि कार वेदान खन्ना (20) नाम का युवक चला रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

रात 2:30 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 2:30 बजे  द्वारका एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगाते समय एक सफेद कार  की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा न्यू पालम विहार में श्री राम चौक के पास हुआ. घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. 

टक्कर लगते ही गई 2 मजदूरों की जान

मृतकों की पहचान बुलंदशहर के बिजेंद्र और पप्पू सिंह के रूप में हुई है. घायलों की पहचान  सतीश चंद (45) और राम कुमार (28) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही बिजेंद्र और पप्पू ने दम तोड़ दिया. वहीं, हादसे से बचने के लिए सतीश और राम ने ग्रिल से दूसरी तरफ छलांग लगाई, लेकिन वहां भी कार ने उन्हें चपेट में ले लिया.  

वहीं, कार चालक वेदान भी हादसे में घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

‘सभी मंत्री दिल्ली में रहें’, आया आदेश, क्या कैबिनेट का होने वाला है विस्तार?





Source link