Site icon haryananews247

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

​बॉलीवुड में कॉमेडी फ्रेंचाइज की एक और फिल्म की वापसी हो गई है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई के बाहरी इलाके स्थित पार्क इमैजिका में ट्रेलर एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च हुआ, जहां सबसे बड़ा आकर्षण 60 फीट लंबे पोस्टर का अनावरण रहा। ट्रेलर में पुरानी ‘धमाल’ गैंग फिर उसी अंदाज में लौटती दिख रही है, लेकिन इस बार लक्ष्य एक और बड़ा खजाना है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता अपने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीं नई कास्ट में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, विजय पाटकर और संजय मिश्रा शामिल हैं। निर्देशक एक बार फिर इंद्र कुमार हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। इस बार कैसा है फिल्म का ट्रीटमेंट ‘धमाल 4’ की कहानी ऐसे सफर की झलक देती है, जहां दौड़ सिर्फ खजाने तक पहुंचने की नहीं, बल्कि रास्ते में पैदा होने वाली अफरातफरी, धोखे, गलतफहमियों और कॉमिक अराजकता से बचने की भी है। ट्रेलर का टोन फ्रेंचाइज के पुराने डीएनए को बनाए रखता है और बड़े पैमाने की कॉमेडी का संकेत देता है। पूरी गैंग अपनी जिंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है लेकिन सोने का एक पहाड़ अपने साथ मुसीबतों का पहाड़ भी लेकर आता है। हर फिल्म की रिलीज के वक्त प्रेशर सभी को होता ही है: अजय देवगन ‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च के   

Exit mobile version