सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। इस बार चर्चा सिर्फ उनकी नई फिल्म की नहीं, बल्कि उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की भी हो रही है। खबर है कि सलमान के नए लुक के पीछे वही नाम है, जिसने हाल ही में धुरंधर में अपने मेकअप और प्रोस्थेटिक्स से लोगों को चौंका दिया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर के लिए मेकर्स ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह को टीम में शामिल किया है। प्रीतिशील सिंह वही आर्टिस्ट हैं, जिनके काम की ‘धुरंधर’ में काफी तारीफ हुई थी। अब उन्होंने सलमान खान के लिए भी ऐसा लुक तैयार किया है, जिसे पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया। सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान कई अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे। इन लुक्स को बेहद डिटेलिंग के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि हर किरदार और एक्शन सीक्वेंस में उनका स्क्रीन प्रेजेंस अलग दिखाई दे। सलमान खुद भी अपने इस मेकओवर से काफी खुश बताए जा रहे हैं और फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म में सलमान के साथ साउथ स्टार नयनतारा नजर आएंगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी देखने को मिल रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि यह फ्
धुरंधर की मेकअप आर्टिस्ट ने बदला सलमान का लुक:ईद 2027 की फिल्म में दिखेंगे एक्टर के कई दमदार और अनदेखे अवतार

