Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


हरियाणा के नूंह में आज सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा शुरू हो गई है. यात्रा को लेकर किये गए इंतजामों से श्रद्धालु काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों से भी वह काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं और उनको इस बार की यात्रा में किसी प्रकार का कोई खौफ नहीं है. 

श्रद्धालुओं ने कहा कि उन पर भोले बाबा की कृपा है और उनसे मन्नत मांगने तथा जलाभिषेक करने के लिए वह बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं. साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है.

बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत

कबसे कबतक होगी यात्रा

आज यात्रा तकरीबन 12:30 बजे नल्हरेश्वर मंदिर से फिरोजपुर झिरका शहर स्थित झिरकेश्वर मंदिर करीब 3:00 बजे पहुंचेगी. इसके बाद सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर मंदिर में तकरीबन 6:00 बजे यह यात्रा समाप्त होगी और उसके बाद इस यात्रा में शिरकत करने वाले श्रद्धालु अपने घरों के लिए लौट जाएंगे. यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. किसी भी विवादित चेहरे को इस बार यात्रा में शामिल होने की एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा पुलिस बैरिकेडिंग कर सभी वाहनों की बारीकी से चेकिंग कर रही है. 

इस यात्रा में हरि मंदिर आश्रम पटौदी के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के अलावा चीफ इमाम उमेर इलियासी भी शिरकत कर सकते हैं. इसके अलावा हरियाणा सरकार के कई विधायक व मंत्री भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक किसी के आने की पुष्टि नहीं हुई है.

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

यात्रा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है. कुल मिलाकर तकरीबन 90 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 2000 से अधिक पुलिस के जवानों के अलावा खोजी कुत्ता, बम स्क्वायड, घोड़ा पुलिस के अलावा 2000 पुलिस के जवान, 13 डीएसपी यात्रा के साथ-साथ पांच ड्रोन हर हरकत पर नजर रखेंगे. पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन एवं उपायुक्त अखिल कुमार पिलानी हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़



Source link