पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर की है और बादशाह को पति देव बताया है। जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं और इसे दोनों के रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि मान जा रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने ईशा से सवाल पूछा, “मैम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, फिर आप दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते?” इस पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मुझे लगता है कि अब इन सवालों की बाढ़ आ गई है। ‘क्या आपकी शादी हो गई है?’, ‘क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?’, ‘आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?’, ‘आप साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते?’ जैसे सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, “हां, मेरी शादी हो चुकी है। अब सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं- ‘आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?’ सच कहूं तो इसका जवाब मेरे पति को देना चाहिए। पति देव (बादशाह), जनता के मन में कई सवाल हैं। कृपया जल्द से जल्द उनका जवाब दें।” बादशाह संग तस्वीर भी की शेयर फिर एक अन्य यूजर ने पूछा कि अगर वह बादशाह की पत्नी हैं, तो उन्होंने अब तक उनके साथ एक भी फोटो क्यों पोस्ट नहीं की। सबको हैरान करते हुए ईशा ने बादशाह
