पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की उम्मीद जताई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर आगामी चुनाव में बीजेपी-अकाली के बीच गठबंधन होता है तो एनडीए की सरकार जरूर आएगी.
रामदास अठावले ने कहा, ”पंजाब में बीजेपी और अकाली दल कई सालों तक साथ रहे. प्रकाश सिंह बादल जी और बीजेपी ने मिलकर काम किया और कई सालों तक उनकी सरकार भी रही लेकिन बीच में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई, और उसके बाद अभी आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है.”
Chandigarh: Union MoS Ramdas Athawale says, “So right now, the elections coming up in four states, maybe elections could take place in February, so in the four states, there is Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab, and Manipur. My party is working in all four states. So our effort will be that if here in Punjab, the Bharatiya Janata Party and Akali Dal, who remained together for many years, Prakash Singh Badal Ji and the Bharatiya Janata Party stayed together and their government was also here for many years, but in between, the Congress party government came, after that the Aam Aadmi Party government is currently working here…”
— IANS (@ians_india) November 3, 2026
क्या अठावले की पार्टी भी पंजाब में लड़ेगी चुनाव?
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अठावले ने ये भी कहा कि अभी चार राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, शायद फरवरी में चुनाव हो जाएं. इन चार राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर शामिल हैं. मेरी पार्टी इन चारों राज्यों में काम कर रही है. उन्होंने कहा, ”पंजाब में हम प्रयास करेंगे कि हमारी पार्टी को भी सीटें मिले. अगर अलायंस में मेरी पार्टी को कोई भी सीट नहीं मिलती है तो 10-15 सीटों पर जहां-जहां हमारे अच्छे कैंडिडेट हैं, उन्हें हम खड़ा करेंगे.”
अठावले ने आगे कहा, ”पंजाब में कुल 117 सीट है. आज की बैठक में हमने ये निर्णय लिया है कि गठबंधन में 4-5 सीटों पर लड़ने के लिए प्रयास करेंगे, नहीं मिलती है तो 10-15 सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. बाकी की सीटों पर हम एनडीए का समर्थन करेंगे.
अठावले ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ये भी कहा, ”हम पंजाब की जनता को बताना चाहते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है. नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ और सबका विकास’ का नारा है. वो हमेशा कहते रहे हैं कि 140 करोड़ जनता हमारा परिवार है. सड़कों का तेजी से विकास हो रहा है. 80 करोड़ लोगों को कम से कम 7-8 साल से फ्री में अनाज मिल रहा है. कई लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. कम से कम 59 करोड़ लोगों के बैंक में अकाउंट खुले हैं. 60 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना का लोन मिला है.”
पंजाब में राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?